घर से भागे युवक युवती का शव टांके में मिला, सुने टांके में दो शवों की खबर से फैली सनसनी। @गोविंद बॉस बाड़मेर/सिणधरी। रविवार को खेत में बने ...
घर से भागे युवक युवती का शव टांके में मिला, सुने टांके में दो शवों की खबर से फैली सनसनी।
@गोविंद बॉस
बाड़मेर/सिणधरी। रविवार को खेत में बने पानी के टांके में एक साथ युवक यवती की लाशें मिलने से सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा हैं कि घर से भागे विवाहिता व युवक का शव पानी से भरे टांके में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस घटना की सूचना पर सिणधरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जानकारी जुटाकर विवाहिता व युवक के परिजनों को सूचना दी है। घटना सिणधरी मोतीसरा गांव की है। करीब दो-तीन घंटों की मशक्कत के बाद शवों को टांके से बाहर निकाला गया। शव पूरी तरह से फूल व सड़ गए। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर सबूत भी जुटाए है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होना सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक विवाहिता युवती की शादी 6 माह पहले हुई थी। कुछ दिन पूर्व लव अफेयर के चलते अपने प्रेमी के साथ यूपी भाग गई थी इसका सिणधरी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया हुआ हैं और पुलिस ने काफी छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सिणधरी थाने में 14 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज हुई थी। इसके मुताबिक 13 नवंबर को ससुराल से विवाहिता चनणी पत्नी विशनाराम निवासी एडं सिणधरी घर से निकल गई थी। ससुराल वालों व परिजनों ने विवाहिता की तलाश की लेकिन विवाहिता का कोई पता नहीं लगा। तब दूसरे दिन 14 नवंबर को पुलिस थाना सिणधरी में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाते हुए एक युवक जोगाराम पुत्र किरताराम निवासी एडं पर संदेह जताया था। इसके बाद पुलिस लगातार विवाहिता की तलाश कर रही थी। जानकारी के मुताबिक युवक हैदाराबाद में काम करता था। इस संदेह के आधार पर विवाहिता व युवक की तलाश करने के लिए पुलिस टीम हैदाराबाद व बैगलोर भी जाकर आई। लेकिन विवाहिता व युवक का पता नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस टीम आज सुबह ही थाने आई थी।
पुलिस के अनुसार मोतीसरा भलखाड़ी गांव निवासी लीलाराम पुत्र सालुराम खरीफ की फसल लेने के बाद से खेत में कोई नहीं रहता था। दीवाली के बाद से सूनसान पड़े खेत में लीलाराम व उसका परिवार रविवार को वापस अपना खेत देखने आया और खेत में बने पानी के टांके से पीने के लिए पानी निकालने टांके पर गया तो टांके में से तेज बंदबू आने पर अंदर झांककर देखा तो शव तैरते दिखाई दिए जिस पर सरपंच व आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना पर लोगों की भीड़ और सिणधरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जानकारी जुटाकर विवाहिता व युवक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार विवाहिता व युवक के शव लगभग 12 दिन पुराना होने के कारण पूरी तरीके से फूल व सड़ चुके थे। परिजनों के आने के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया। टांके के बाहर निकालने के लिए जेसीबी से टांके की छत को तोड़ा गया। करीब दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर परिजनों से शिनाख्त करवाई गई। उसके बाद दोनों शवों को सिणधरी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं