Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

समदड़ी से हनुमानगढ़ स्थानांतरण होने पर कांस्टेबल जितेंद्र सिंह का किया सम्मान।

समदड़ी से हनुमानगढ़ स्थानांतरण होने पर कांस्टेबल जितेंद्र सिंह का किया सम्मान। @राजेश भाटी  बाड़मेर/समदड़ी। पुलिस थाना में कार्यरत कांस्टेब...

समदड़ी से हनुमानगढ़ स्थानांतरण होने पर कांस्टेबल जितेंद्र सिंह का किया सम्मान।


@राजेश भाटी 
बाड़मेर/समदड़ी। पुलिस थाना में कार्यरत कांस्टेबल जितेंद्र सिंह के हनुमानगढ़ स्थानांतरण होने पर मामाजी मंदिर धाम सडलानाडा धाम लालाना महंत भुवनेश्वर पूरी महाराज द्वारा सम्मान किया गया। 



जनकारी के मुताबिक समदड़ी पुलिस थाना के कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह का लाजवाब किरदार रहा हैं। जवान ने सात साल बेमिसाल तरीके से कार्य किया। बिट प्रभारी के रूप में समदड़ी, जेठन्तरी, पारलु, कनाना, लालाना में अपनी सेवाएं दी। आमजन में विश्वास अपराधियों में डर आमजन की सेवा के प्रति समर्पित जितेंद्र सिंह ने सात वर्ष बाड़मेर के समदड़ी पुलिस थाना में पुलिस के सेवा कार्य के रूप में सरानिय कार्य करने व आमजन की सेवा में हमेशा कार्य के प्रति सेवा भाव से कार्य किया। जिसने अपनी कार्यशैली से सबके दिलो मे जगह बनाई। हनुमानगढ़ स्थानांतरण होने पर महाराज ने साफा माला पहनाकर भेंट देकर जितेंद्र सिंह का मानसम्मान किया गया। महाराज ने कहा की आगे भी देश की सेवा में कार्य करते रहे, आगे बढ़ते रहे। इस दौरान जितेन्द्र सिंह ने कहा की, इस क्षेत्र से जो मान सम्मान, प्यार, मार्गदर्शन, आर्शीवाद से नतमस्तक हुं। आपके स्नेह से अभिभूत हुं और आप सभी का आभार प्रकट करता हूं। इस दौरान पूर्व सरपंच भंवर सिंह चम्पावत, शंभू सिंह, कलाराम चौधरी धवा, गणेश, रामकेश, भंवर लाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भक्त भाविक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं