बायतु की शिव शक्ति विद्या मंदिर जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उपविजेता @मनोहर लाल पंवार बाड़मेर/बायतु। 66वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथम...
बायतु की शिव शक्ति विद्या मंदिर जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उपविजेता
@मनोहर लाल पंवार
बाड़मेर/बायतु। 66वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में शिव शक्ति विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय बायतु छात्र वर्ग 14 वर्षीय में उपविजेता रही। प्रधानाचार्य उदयसिंह चौधरी ने बताया कि छात्र अनिल कुमार प्रजापत ने 600 मीटर व तश्तरी फेंक में जिले में प्रथम, रिले दौड़ में द्वितीय, गोला फेंक में तृतीय, सुरेश धतरवाल ने रिले दौड़ में जिले में द्वितीय व 400 मीटर में तृतीय, अशोक कुमार व रमेश कुमार ने रिले दौड़ में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अनिल प्रजापत को संपूर्ण प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। खिलाड़ियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई। विजेताओं के विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिवार व गणमान्य नागरिकों द्वारा खिलाड़ियों व शारीरिक शिक्षक जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं