कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगी जन आक्रोश यात्रा: बालाराम मूंढ @मनोहर लाल पंवार बाड़मेर/बायतु। भारतीय जनता पार्टी बायतु मण्डल ...
कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगी जन आक्रोश यात्रा: बालाराम मूंढ
@मनोहर लाल पंवार
बाड़मेर/बायतु। भारतीय जनता पार्टी बायतु मण्डल कार्यसमिति की बैठक बाबा रामदेव धर्मशाला बायतु में भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ के मुख्यातिथि व बायतु मण्डल उपाध्यक्ष आईदान सिंह सोमेसरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ ने संबोधित करते हुए कहा की भाजपा का प्रदेशव्यापी जन आक्रोश यात्रा बायतु विधानसभा के प्रत्येक गांव में जाएगी और कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी। मूंढ ने जन आक्रोश यात्रा को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष हिमथाराम खोथ ने संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। मण्डल उपाध्यक्ष कुम्भसिंह सऊ ने राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ, मण्डल अध्यक्ष हिमताराम खोथ, जिला कार्यकारिणी तगाराम दर्जी, कुम्भाराम चौधरी, हीराराम जाणी, हीराराम सारण, मण्डल महामंत्री राकेश जैन, कंवराराम, मण्डल उपाध्यक्ष आईदानसिंह, कुम्भसिंह, पनाराम सारण, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हनुमान जाणी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गणेश शर्मा, आईटी संयोजक शम्भू प्रजापत, मण्डल मंत्री देवीसिंह पनावड़ा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष टीकमाराम लुखा, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सगराम मेघवाल, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पांचाराम भील, दानाराम बटेर, मदन हरिजन सहित सैकड़ों भाजपा करुकर्ता उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं