कोडेचा ने किया भारतीय राष्ट्रीय संविधान दिवस पर रक्तदान। @मनोहर लाल पंवार बाड़मेर/बायतु। देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस या राष्ट्री...
कोडेचा ने किया भारतीय राष्ट्रीय संविधान दिवस पर रक्तदान।
@मनोहर लाल पंवार
बाड़मेर/बायतु। देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस या राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन 1949 के ऐतिहासिक दिन को दर्शाता है,जब संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था। भारतीय संविधान कई मायनों में विश्व के अन्य देशों के संविधान से अलग है,लेकिन विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान होने इसे अन्य देशों से बेहद अलग बनाता है। इस अवसर पर एडवोकेट गोपाल कोडेचा बायतु ने रक्तदान किया। रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान बालोतरा के तत्वधान में 26 नवंबर भारतीय राष्ट्रीय सविधान दिवस के उपलक्ष पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन बालोतरा में किया गया। जिसमें कोडेचा ने बताया कि वर्तमान समय में मौसमी बीमारियां मलेरिया, डेंगू के प्रकोप को देखते हुए एवं ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए मैंने रक्तदान कर राष्ट्रीय संविधान दिवस साकार किया। एवं एडवोकेट सहित 31 युवाओं ने रक्तदान कर भारतीय राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया। जिसमें रक्तकोष मित्र सेवा संस्थान बालोतरा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजन को सफल बनाने में समस्त रक्तदाओं का रक्तकोष मित्र सेवा संस्थान ने आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं