केंद्र सरकार लिव इन रिलेशन का काला कानून वापस ले: विजय लखारा @कानु सोलंकी बाड़मेर/सिवाना। सामाजिक कार्यकर्ता बालोतरा निवासी विजय लखारा ने कह...
केंद्र सरकार लिव इन रिलेशन का काला कानून वापस ले: विजय लखारा
@कानु सोलंकी
बाड़मेर/सिवाना। सामाजिक कार्यकर्ता बालोतरा निवासी विजय लखारा ने कहा कि दिल्ली का श्रद्धा-आफताब केस लिव इन रिलेशन का काला सच है। जिसे पूरे देश ने देखा-सुना है। इससे पहले भी बहुत से कत्ल, लड़ाई-झगड़े, आत्महत्याएं इस लिव इन रिलेशन के कारण हुई है। क्योंकि यह सामाजिक संबंधों की विकृति हैं, यह संबंध स्वाभाविक नहीं है, जिस संस्था ने लिव इन रिलेशन को कानूनी बनाया, वे जरा एक बार पूरे देश में खोज करवाए की रिश्ते में रहने वाले कितने लोगों के घर उजड़े, कितने तलाक हुए, कितनी आत्महत्याएं, बलात्कार के कितने केस दर्ज हुए है। वही लखारा ने बताया कि लिव इन रिलेशन में रहने वाले कितने सहजीवन जोड़े गलत रास्ते पर चले, कितनी लड़कियां सारी सामाजिक और पारिवारिक मर्यादा छोड़कर आफताब जैसों के पीछे कहल पड़ी..? यह जांच व समीक्षा का विषय हैं देश के जागरूक बुद्धिजीवियों, कानूनविदों, सरकार, सांसदों, विधायकों से मेरी उनकी एक खुली चुनौती है कि वह जनता के सामने आए। मीडिया पर वैसे तो बहुत कुछ बोलते हैं, यह भी बताएं कि सहजीवन के समाज को क्या लाभ मिले। भारत और भारत के बेटे बेटियों को बचाने के लिए कानून एकदम वापस लिया जाए।
कोई टिप्पणी नहीं