Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

जैसलमेर में संविधान दिवस पर सेमीनार का आयोजन किया गया।

जैसलमेर में संविधान दिवस पर सेमीनार का आयोजन किया गया। संविधान की मजबूती से देश उन्नति के पथ पर: तंवर जैसलमेर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शन...

जैसलमेर में संविधान दिवस पर सेमीनार का आयोजन किया गया।




संविधान की मजबूती से देश उन्नति के पथ पर: तंवर
जैसलमेर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार 26 नवम्बर को संविधान दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में सेमिनार का आयोजन जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर की अध्यक्ष्ता में किया गया। भारत की आजादी के बाद 26 नवम्बर सन् 1949 को भारत गणराज्य की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था इसलिए आज के दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तंवर ने कहा की सविधान की मजबूती से देश में सभी के लिए न्याय के लिए सम्मान हक है जिससे देश उन्नति के पथ पर आगे बढ़ा। राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजना मेघवाल, उप जिला प्रमुख डा. भूपेन्द्र बारूपाल ने भी अपने विचार रखे।



कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह, राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमति अंजना मेघवाल, उपजिला प्रमुख डॉ.भुपेंद्र बारुपाल, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष सुमार खां, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी राणाराम चौधरी, अन्य पिछड़ा विभाग वर्ग प्रदेश महासचिव रूपचंद सोनी, शंकर सिंह करड़ा, पार्षद दुर्गेश आचार्य, जाकिर हुसैन चड़वा, नखतसिंह, कालूराम ओड, प्रेम भार्गव, नेमीचंद भार्गव, रूघदान झीब्बा, सुनील गोयल, दिलीप सिंह बरमसर, जैनाराम सत्याग्रही, सवाई राम, चन्द्र प्रकाश पुरोहित, राणु गोयल, रमेश भार्गव, पार्षद अशोक बरासा, बाबूराम लौहार, खुशालाराम, नागेश पंवार, आम्बाराम, खुर्रम खान, सुरेश कुमार, जगदीश कुमार, जोगाराम, अनील कुमार, शिवाराम, आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं