चिरंजीवी कार्ड ई-केवाईसी वेरिफिकेशन के लिए आशाओ को दिया प्रशिक्षण। बाड़मेर, 26 नवम्बर। जिले में चिरंजीवी कार्ड के बनाने के लिए आशाओं के माध्य...
चिरंजीवी कार्ड ई-केवाईसी वेरिफिकेशन के लिए आशाओ को दिया प्रशिक्षण।
बाड़मेर, 26 नवम्बर। जिले में चिरंजीवी कार्ड के बनाने के लिए आशाओं के माध्यम से उनके क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 में चयनित परिवारों के वेरिफिकेशन के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज के निर्देश में बाड़मेर शहरी क्षेत्र की आशाओं को चिरंजीवी कार्ड का ई-वेरिफिकेशन करने हेतु जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन भार्गव, जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी द्वारा बैठक आयोजित कर लाभार्थियों के ऑनलाइन एप्प के माध्यम से ई-वेरिफिकेशन के संबन्ध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। भाटी ने प्रशिक्षण के दोरान आशाओं को अपने कार्यक्षेत्र में चयनित सदस्यों के ई-वेरिफिकेशन ओटीपी के माध्यम से शीघ्र करवाने के निर्देश प्रदान किये गये, साथ ही जहां आशा कार्यरत नही है वहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा यह कार्य संपादित किया जायेगा।
भाटी ने प्रशिक्षण के दौरान आशाओं को अपने कार्यक्षेत्र में चयनित सदस्यों के ई-वेरिफिकेशन ओटीपी के माध्यम से शीघ्र करवाने के निर्देश प्रदान किये गये, साथ ही जहां आशा कार्यरत नही है वहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा यह कार्य सम्पादित किया जायेगा। आशा सहयोगिनी एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता को 5 रूपये प्रति सदस्य ई-केवाईसी करने पर डीबीटी के द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में राशी भेजी जायेगी। भाटी ने आशा सॉफ्ट, एनसीडी सर्वे, एचबीएनसी एवं एचबीवाईसी, माँ आदि कार्यक्रमो की समीक्षा की गई, तथा आशाओ की समय पर आशा सॉफ्ट में एंट्री करने एवं एंट्री अनुसार समय पर भुगतान करने हेतू निर्देशित किया गया। एएनसी, टीकाकरण, ऑनलाइन जेएसवाई, राजश्री प्रथम एवं दूसरी क़िस्त का भुगतान आदि की विस्तृत समीक्षा कर निर्धारित समय पर अपना लक्ष्य प्राप्त करने को पाबंद दिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं