Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका का वाचन।

संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका का वाचन। बाड़मेर, 26 नवंबर। बाड़मेर जिले में शनिवार को संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय...

संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका का वाचन।




बाड़मेर, 26 नवंबर। बाड़मेर जिले में शनिवार को संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान संविधान की उद्देशिका का वाचन करने के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प अभिव्यक्त किया गया।
जिला परिषद कार्यालय में वरिष्ठ लेखाधिकारी जीयाराम बेनिवाल ने कार्मिकों को संविधान की उद्देशिका का वाचन करवाया। इस दौरान सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण करते हुए देश के सम्पूर्ण प्रभुत्व, लोकतंत्रात्मक गणराज्य की अवधारणा की मजबूती और समस्त नागरिक अधिकारों की रक्षा के साथ कर्तव्य पालन करते हुए समस्त प्रकार की समता रखने और राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए संकल्प अभिव्यक्त किया गया। इस अवसर पर बेनिवाल ने कहा कि देश को लोकतांत्रिक पद्धति से संचालित करने की व्यवस्था के साथ नागरिकों के अधिकारों और कर्त्तव्यों का निर्धारण संविधान करता है। संविधान ही देश को विकसित और सुदृढ बनाने तथा दिशा निर्धारण करने का काम करता है। देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि संविधान का सम्मान करे। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी प्रदीप जोशी, अतिरिक्त विकास अधिकारी लूणाराम रईसल, दिनेश कुमार, जगदीशचंद बोथरा, अर्जुन सिंह, हितेश मुंदड़ा, कलाराम समेत विभिन्न कार्मिक उपस्थित रहे। इसी तरह पंचायत समिति मुख्यालयों पर संबंधित विकास अधिकारियों ने कार्मिकों के साथ संविधान की उद्देशिका का वाचन किया।

कोई टिप्पणी नहीं