Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

66 वीं 14 वर्ष छात्र - छात्रा जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में सारणों की ढाणी विजेता।

66 वीं 14 वर्ष छात्र - छात्रा जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में सारणों की ढाणी विजेता। बाड़मेर। राउमावि वीदों की ढाणी में आयोजित 66 वीं...

66 वीं 14 वर्ष छात्र - छात्रा जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में सारणों की ढाणी विजेता।




बाड़मेर। राउमावि वीदों की ढाणी में आयोजित 66 वीं 14 वर्ष छात्र - छात्रा जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में राउमावि सारणों की ढाणी (करालिया बेरा) पंचायत समिति गिड़ा ने छात्र व छात्रा दोनों वर्गों में चैम्पियनशीप जीतकर बाड़मेर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक मानाराम ने बताया की ऊँचीकूद में गुड्डी चौधरी प्रथम व रेणुका चौधरी द्वितीय छः सौ मीटर दौड़ में खुशबू चौधरी प्रथम व रेणुका चौधरी द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में कमला चौधरी द्वितीय व रेणुका चौधरी तृतीय, दो सौ मीटर दौड़ में खुशबू चौधरी प्रथम, सौ मीटर दौड़ में खुशबू चौधरी प्रथम, अस्सी मीटर बाधा दौड़ में गुड्डी चौधरी द्वितीय, लम्बी कूद में गुड्डी चौधरी प्रथम, रिले दौड़ में खुशबू चौधरी, गुड्डी चौधरी, कमला चौधरी व रेणुका चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाड़मेर जिले में लगातार दसवीं बार बालिका वर्ग की एथेलेटिक्स चैम्पियन जीती। वहीं बालक वर्ग में प्रेम सारण ने ऊंची कूद में प्रथम, अस्सी मीटर बाधा दौड़ में प्रथम व लम्बीकूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ललित सारण ने छः सौ मीटर में द्वितीय, दो सौ मीटर में द्वितीय, अस्सी मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ में प्रेम सारण, ललित सारण, प्रताप कड़वासरा, गोविन्द बैरड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाड़मेर जिले की बालक वर्ग की एथेलेटिक्स चैम्पियनशीप जीती। साथ ही उन्होंने बताया की चार बालिकाओं व दो बालकों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। बालिका वर्ग में खुशबू चौधरी बेस्ट एथलीट व बालक वर्ग में प्रेम सारण बेस्ट एथलीट रहे। इस दौरान ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ द्वारा समस्त खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ और राज्य स्तर पर जीत की अग्रिम बधाई दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं