Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर ,मण्डवारिया को किया वादमुक्त |

रिपोर्टर -- लियाकत बरलूट मण्डवारिया में बुधवार को उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्रसिह शेखावत की अध्यक्षता में  राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्धा...

रिपोर्टर -- लियाकत बरलूट

मण्डवारिया में बुधवार को उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्रसिह शेखावत की अध्यक्षता में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्धार शिविर आयोजित हुआ।

उपखण्ड क्षेत्र सिरोही में  मंडवारिया में न्याय आपके द्वार अभियान आयोजित हुआ।  एक मामले में बरसों से 7 भाई लड़ रहे थे,फौजदारी मामले हो गए थे। एक दूसरे से मिलना तो दूर बोलना भी असम्भव था। एक के बाद एक प्रकरण बढ़ते गए, 7 मामले तो कार्यालय में ही दर्ज थे। लगभग 3 घंटे की समझाइश के बाद रिश्तों में तल्खी की बर्फ पिघल गयी। एक दूसरे को हक देने के लिए सभी तैयार हो गए। फिर तो परिवार में बर्षों बाद खुशियाँ लौटी। गुड़ बंटवाया गया। उपखण्ड अधिकारी सहित समस्त राजस्व स्टाफ को फूल मालाओं से लाद दिया गया। सैंकड़ो ग्रामीणों ने इस झगड़े को मिटाने के लिए प्रशासन का धन्यवाद किया। गांव में कुल 16 प्रकरण दर्ज थे। सभी प्रकरणों का समझाइश व् गुणावगुण पर निस्तारण कर गांव को वादमुक्त किया। गौरतलब है कि सिरोही उपखण्ड में लगातार 6 वे कैंप दिवस में गांव को वाद मुक्त कर एक नई शुरुआत की गई। जिसके लिए समस्त राजस्व प्रशासन  धन्यवाद का पात्र है।
 भाजपा जिलामंत्री कांतिलाल पुरोहित के अथक प्रयासों से क ई लोगो ने स्वेच्छा से खादय सुरक्षा मे से नाम हटवाए ताकि वंचित गरीब लोगो को इसका फायदा मिल सके।इस कार्य हेतू उपखंड अधिकारी ने पुरोहित का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। इस मोके जिलापरिषद सदष्य रेखाराजपुरोहित,ब्लाक चिकित्सा अधिकारी दिनेश शर्मा,जिला खादय सुरक्षा अधिकारी ,आर आई वागाराम कुम्हार,तहसीलदार ,नायब तहसीलदार, सचिव महिपाल चारण, नेनुखान कालन्द्री समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं