रिपोर्टर @ गणेश जैन जैसलमेर। भाजपा जिलाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास शनिवार को रहे फलसूण्ड दौरे पर। जिलाध्यक्ष व्यास जी ने उप तहसील फलसूण्ड के...
रिपोर्टर @ गणेश जैन
जैसलमेर। भाजपा जिलाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास शनिवार को रहे फलसूण्ड दौरे पर। जिलाध्यक्ष व्यास जी ने उप तहसील फलसूण्ड के ग्राम दांतल,फुलासर, फलसूण्ड,जीवराजगढ, भुर्जगढ एवम् पारासर का दौरा कर जनता की समस्याओं को सुना एवम् अधिकारियों को जनता के हित के कार्यों को तुरंत प्रभाव से करने के दिये निर्देश।जिलाध्यक्ष ने फलसुण्ड स्थित भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा चलाएँ जा रहे सेवा कैम्प में आकर वहाँ की व्यवस्थाएँ देखकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया एवम् सेवा कैम्प को सेवा भाव से चलाने के लिए सराहना की जिलाध्यक्ष के साथ भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हजारी कुमावत,भाजपा वरिष्ठ नेता रतन सिंह जोधा,अमर सिंह खुमानसर, घमण्डाराम,खेंगार चौधरी , सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं