Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

पचपदरा में स्वच्छ भारत मिशन खुले मे शौच मुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया

रिपोर्टर @ सवाई परिहार बाड़मेर/बालोतरा/पचपदरा। एक दिवसीय ओ .डी . एफ . खुले मे शौच मुक्त हेतु रा. उ .मा. वि. पचपदरा मे कार्यक्रम का आयोजन किय...

रिपोर्टर @ सवाई परिहार
बाड़मेर/बालोतरा/पचपदरा। एक दिवसीय ओ .डी . एफ . खुले मे शौच मुक्त हेतु रा. उ .मा. वि. पचपदरा मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोविन्द ने नरेन्द्र मोदी के इस स्वच्छ भारत मिशन के बारे मे विधार्थीओ को घर घर शौचालय बनाने की बात कही।

पचपदरा सरपंच विजयसिंह  राठौड़ ने स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत छात्रों को यह संकल्प दिलाया कि प्रत्येक छात्र अपने अपने मोहल्लो के प्रत्येक घर मे शौचालय बनाने मे भागीदारी निभाए। संरपच राठौड़ ने प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग नही करे व कचरा निर्धारित स्थान पर डाले । सरपंच ने कहा कि पचपदरा के गौरव पथ को देखा जाए तो बाडमेर मे ऐसा कही नही है। स्कुल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने स्वच्छता के बारे मे बात कही व हाथ को धोने के बारे मे विधार्थीओ को बताया है। इस मिशन के अन्तर्गत सभी को प्रतिज्ञा दिलाई की शौच बाहर नही जाएगे व नही जाने देगे। व पचपदरा को स्वच्छ पचपदरा बनाएगे।
इस स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम मे बालोतरा पंचायत समिति प्रचार अधिकारी तुलसाराम जी ,पचपदरा ग्राम सेवक वागाराम पटेल, पचपदरा एलडीसी गुड्डी जाखड, पचपदरा उपसरपंच डुगरराम देवासी, सुब्दिलाल रति समाजसेवी हीराराम सेजू, ओमप्रकाश खारवाल, प्रथविसिंह खारवाल, व आगनवाडी कार्यकर्ता, मौजूद थे।  इसके बाद पचपदरा सरपंच साहब विजयसिंह  राठौड ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया ।  बहन -बेटी बाहर न जाए, घर - घर मे शौचालय बनाए। यह रैली सिनियर स्कुल से होते हुए पंचायत भवन पहुची।

1 टिप्पणी

  1. पचपदरा पंचायत वार्ड नंबर 15 में एक भी शौचालय नहीं बनवाया गया

    जवाब देंहटाएं