बाडमेर, 23 नवम्बर। अष्टम वार्षिक परीक्षा 2017 अर्थात प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा के आवेदन पत्र भरने की तिथि 30 नवम्बर, 201...
बाडमेर, 23 नवम्बर। अष्टम वार्षिक परीक्षा 2017 अर्थात प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा के आवेदन पत्र भरने की तिथि 30 नवम्बर, 2016 तक बढा दी गई है।
डाईट प्रधानाचार्य खेताराम चौधरी ने बताया कि आवेदन पत्रों को 3 दिसम्बर तक आवश्यक रूप से संबंधित संग्रहण केन्द्र पर जमा कराने होंगे। संग्रहण केन्द्र बाडमेर, बालोतरा, बायतू, चौहटन, धोरीमना, शिव, सिणधरी, सिवाना, गडरारोड, धनाउ, सेडवा, गुडामालानी, समदडी, कल्याणपुर, पाटोदी, गिडा व रामसर मुख्यालय के उच्च माध्यमिक विद्यालयों को निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि जिन विद्यालयों के लोगिन आई डी व पासवर्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से प्राप्त नहीं हुए है वे विद्यालय मय डाईस कोर्ड के जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा बाडमेर कार्यालय एवं डाईट बाडमेर की मेल आईडी पर तत्काल सूचना देवें।
कोई टिप्पणी नहीं