रिपोर्टर @ दिपक सेवदा बाड़मेर/धोरीमन्ना। उपखंड मुख्यालय पर स्थित पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन अभियान की उपखण्ड स्त...
रिपोर्टर @ दिपक सेवदा
बाड़मेर/धोरीमन्ना। उपखंड मुख्यालय पर स्थित पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन अभियान की उपखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। विकास अधिकारी नरेन्द्र सोऊ ने बताया कि इस कार्यशाला में राजस्थान सरकार के संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई , जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमएल नेहरा , उपखंड अधिकारी डॉ. राष्ट्रदीप यादव , स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक पुष्पेंद्र सिंह सोढा , पंचायत समिति के प्रधान ताजाराम चौधरी , उप प्रधान जयराम कुलदीप , स्वच्छ भारत मिशन ब्लाॅक समन्वयक चुन्नीलाल गोदारा सहित क्षेत्र के समस्त जिला परिषद सदस्य , पंचायत समिति सदस्य , सरपंच एवं डीआरजी टीम के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं