Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

धोरीमन्ना,बैंको में एजेंट राज, कमीशन पर बदले जाते है नोट

रिपोर्टर @ दीपक सेवदा बाड़मेर/धोरीमन्ना। उपखण्ड मुख्यालय वाले कस्बे में स्थित बैंकों में एजेंट राज कायम है। केन्द्र सरकार द्वारा 500 और 1000...

रिपोर्टर @ दीपक सेवदा
बाड़मेर/धोरीमन्ना। उपखण्ड मुख्यालय वाले कस्बे में स्थित बैंकों में एजेंट राज कायम है। केन्द्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोटबंदी के बाद इनको बदलने के लिए एजेंट सक्रिय हो गए है। तथा ये लोग बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर कमीशनखोरी के आधार पर नोट बदलने का गोरखधंधा कर रहे है। जिसके चलते आमजन को बैंक में नोटों की कमी बताई जा रहीं है और धनवानों के रूपए चोरी छिपे बदले जा रहे है, वह भी तथाकथित एजेन्टों के मार्फत जिससे की बैंक कर्मियों को आसानी से कमीशन मिल सके।

एसडीएम ने आरएमजीबी के मैनेजर को लताड़ा  -

पंचायत समिति परिसर में स्थित राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को उपखण्ड अधिकारी डाॅ राष्ट्रदीप यादव ने गुरुवार को इसलिए जोरदार लताड़ पिलाई कि बैंक में नोट बदलवाने के लिए आए लोग परेशान हो रहे थे, जबकि मैनेजर बैंक के पिछले दरवाजे से आए एजेंटों के रूपए बदल रहा था। उसी वक्त पास ही पंचायत समिति सभागार में स्वच्छता अभियान की बैठक ले रहे एसडीएम को सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पंहुचकर इस प्रकार के कारनामे कर रहे बैंक मैनेजर से बात की। तो मैनेजर द्वारा गलती स्वीकार कर आमजन के सामने माफी मांगने पर मामला शांत हुआ तथा उपखंड अधिकारी राष्ट्रदीप यादव ने बैंक मैनेजर को भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी। यह तो एक बैंक की बात हुई जहां ऐसा मामला पकड़ा गया है। लेकिन कमोबेश ऐसे ही हालात अन्य सभी बैंकों में भी है। जहां पर आमजन को नोट बदलवाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं एजेन्टों के नोट आसानी से बदले जा रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं