Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

दीर्घकालिन अलंकरण सम्मान से नवाजे गए आचार्य श्री रणजीत स्वामी

दो कदम गांव की और के ज्योतिचार्या को खूब खूब बधाई प्रसिद्ध उद्योगपति एवं  भामाशाह  श्री गौत्तम  मोरारका के प्रतिष्ठान द्वारिकेश शुगर्स ग्रु...

दो कदम गांव की और के ज्योतिचार्या को खूब खूब बधाई

प्रसिद्ध उद्योगपति एवं  भामाशाह  श्री गौत्तम  मोरारका के प्रतिष्ठान द्वारिकेश शुगर्स ग्रुप द्वारा हमारे आचार्य श्री रणजीत कुमार स्वामी को " दीर्घकालिन अलंकरण सम्मान" से विभूषित किया गया है। यह सम्मान द्वारिकेश ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट श्री बी. पी. दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति में द्वारिकेश ग्रुप बरेली के वाईस प्रेसिडेंट श्री आर. के. गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।

आचार्य श्री मूलतः राजस्थान में झुंझुनूं जिले के  प्रसिद्ध तीर्थ स्थल किरोड़ी धाम के निवासी है ।वर्तमान में आजीविका के लिए हरिद्वार के पास रहते है। 
आचार्य श्री रणजीत स्वामी जी हमारे बिच रोजाना पंचांग व् राशिफल लेकर उपस्थित होते है। इसके आलावा समय समय पर आपके द्वारा ज्योतिष, वास्तु एवम् धार्मिक  जानकारियो से हमे अवगत कराते रहते है। आप ज्योतिष का प्रकांड ज्ञान रखते है। आपके स्वामी ज्योतिष केंद्र द्वारा जन्म कुंडली विश्लेषण,हस्त रेखा एवं वास्तु संबंधी जानकारियां निशुल्क दी जाती  है।

इस सम्मान समारोह में  द्वारिकेश शुगर्स ग्रुप के सभी अधिकारियो व् कर्मचारियो द्वारा श्री स्वामी को बधाईया दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं