Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

शौच मुक्त अभियान को जन आंदोलन बनाएं-राष्ट्रदीप यादव 

रिपोर्टर @ दीपक सेवदा बाड़मेर/धोरीमन्ना। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के राष्ट्रीय कार्यक्रम को जनांदोलन बनाएं तभी सही मायने में सफलता मिलेगी। ...

रिपोर्टर @ दीपक सेवदा
बाड़मेर/धोरीमन्ना। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के राष्ट्रीय कार्यक्रम को जनांदोलन बनाएं तभी सही मायने में सफलता मिलेगी।

उपखंड मुख्यालय पर स्थित पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को एक दिवसीय स्वच्छ भारत मिशन अभियान की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला में उपखंड अधिकारी डॉ. राष्ट्रदीप यादव ने यह बात कहीं।उपस्थित समस्त संभागीयों से आह्वान किया कि जनमानस में खुले में शौच मुक्ति हेतु माहौल तैयार करने में अपनी महती भूमिका निभाएं। इस अवसर पर विकास अधिकारी नरेन्द्र  सोऊ ने प्रस्तावना रखते हुए स्वच्छता की महता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य की सफलता के लिए सब की सहयोग की जरुरत है। बैठक में नोडल प्रभारी  भागीरथ गोसाईं व डीआरजी टीम प्रतिनिधि डीआर गोयल ने ट्रिगरिंग के माध्यम से खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बारीकी से बताया।
इस मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं नेड़ीनाडी सरपंच जगदीश ढाका , ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ विष्णुराम बिश्नोई , उप प्रधान जयराम कुलदीप, स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक समन्वयक चुन्नीलाल गोदारा,  सुदाबेरी सरपंच जगमालराम खिलेरी, कोजा सरपंच जगमालराम बिश्नोई, बोर चारणान सरपंच जयरूप भण्डवाला,  ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सोलंकी, पंचायत प्रसार अधिकारी रामप्रकाश सहित पंचायत समिति क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि , राशन डीलर, पटवारी, समस्त ग्राम सेवक, पंचायत स्तरीय नोडल प्रभारी अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग,  सामाजिक अधिकारिता एवं सुरक्षा विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता कार्यशाला में भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं