रिपोर्टर @ ओमप्रकाश मूंढ -7 दिसम्बर के बाद पता चलेगा कौन किसके साथ बाड़मेर/बायतु/बाटाडू। बाड़मेर दौरे पर आए खींवसर विधायक हनुमान बेनिवाल की...
रिपोर्टर @ ओमप्रकाश मूंढ
-7 दिसम्बर के बाद पता चलेगा कौन किसके साथ
बाड़मेर/बायतु/बाटाडू। बाड़मेर दौरे पर आए खींवसर विधायक हनुमान बेनिवाल की बाटाडू में आयोजित रात्रि सभा को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज से जनता त्रस्त हो चुकी हैं, यदि आज चुनाव हो जाए तो भाजपा और कांग्रेस दोनों को प्रदेश में जगह नही मिलेगी, जनता तीसरे मोर्चे की ओर देख रही हैं, प्रदेश मे दोनो पार्टियों ने बारी-बारी से जनता को लूटने का काम किया, वो अब खत्म होने वाला हैं। विधायक ने आगामी 7 दिसम्बर को नागौर में होने वाली महारैली का जिक्र करते हुए कहा कि इस महारैली के बाद पत्ता चल जाएगा कि दोनों पार्टियों के पास कितनी ताकत हैं जो हमे रोक दे। उन्होनें कहा कि सत्ताधारी पार्टी तथा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नेताओं की राजनैतिक हत्या करने का काम किया हैं, वो अब नही होने वाला हैं, जनता जाग चुकी हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश में भ्रष्ट मंत्रियों को दिन में तारे दिखाये जाएंगे।
रिफायनरी एक राजनीतिक साजिश
पचपदरा में रिफायनरी को राजनीतिक साजिश करार देते हुए बेनिवाल ने कहा कि पहले कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया तथा चुनावों के ऐनवक्त पर रिफायनरी का उद्घाटन कर चुनावों में के्रडिट हासिल करने का प्रयास लेकिन वे सफल नही हो पाये, बाद में भाजपा सरकार भी इसको टरका रही हैं, जनहित में जल्द ही जल्द रिफायनरी पर निर्णय होना चाहिए।
बड़े नोट बंद करने पर प्रधानमंत्री की प्रशंसा
बेनिवाल ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 500 व 1000 के नोट बंद किये हैं, इसका स्वागत करता हूं, उन्होने ने कहा कि जिन्होने जनता की खून पसीने की कमाई को अपने घरों में ठंूस-ठूंस कर भरा था, वो अब बाहर आ जाएगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।
हनुमान बेनीवाल पहुचे शहीद के घर
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए बाड़मेर के वीर शहीद प्रेम सिंह सारण के घर खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल पहुचे बेनीवाल ने शहीद के परिवार को बंधाया ढांढस और उनसे हरसंभव मदद की बात कही। बेनीवाल ने जहाँ इस बार अपनी पूरी बाड़मेर यात्रा शहीद परिवार के नाम की वही दूसरी तरफ उनकी यात्रा में उनके साथ हजारो समर्थक भी शहीद प्रेम सिंह के यहाँ पहुचे।
जगह-जगह हुआ स्वागत
विधायक बेनिवाल का बाड़मेर जिले में प्रवेश पर जगह-जगह स्वागत हुआ तथा युवाओं ने विधायक को कंधे पर उठाकर जिंदाबाद के नारे लगाये, इस दौरान पचपदरा, रिछोली, कुम्पलिया, परेऊ, गिड़ा में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। विधायक ेने उपस्थित युवाओं को संबोधित भी किया तथा आगामी 7 दिसम्बर की रैली में नागौर आने का न्यौता दिया।
कोई टिप्पणी नहीं