रिपोर्टर @ सवाई परिहार बाड़मेर/बालोतरा/पचपदरा। राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत बाड़मेर जिले के पचपदरा से रानीवाडा प्राकृतिक खातेदारों को मुआवज...
रिपोर्टर @ सवाई परिहार
बाड़मेर/बालोतरा/पचपदरा। राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत बाड़मेर जिले के पचपदरा से रानीवाडा प्राकृतिक खातेदारों को मुआवजा दिलाने तथा अंडरब्रिज निर्माण करवाने की मांग व धरना व प्रर्दशन की प्रशासन को चेतावनी।
बाड़मेर जिले के पचपदरा से बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग ब्यावर बाड़मेर हाईवे मार्ग पर पचपदरा मंडापुरा चिरढाणी खातेदारी जमीन का कई किसानों तथा भुखण्ड़ मालिको को मुआवजा नहीं मिला है।
राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य भी प्रगति पर है लेकिन वंचित काश्तकारों को समय पर मुहावजा नहीं मिलने से काश्तकार वह भूखंड धारक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। मुहावजे से वंचित लोगों को समय पर मुआवजा दिलाया जाये।
-कई समस्याओं से होगा सामना
राष्ट्रीय राजमार्ग पचपदरा से मुगड़ा ग्राम को जोड़ने वाली सड़क पर अंण्ड़रब्रिज नहीं बनाया गया है।
इस मार्ग पर अण्डरब्रिज नहीं होने वह सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से मध्य प्रदेश, गुजरात, सहित प्रदेश के कई जिलों से रामदेवरा पैदल जाने वाले यात्रीयो के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
-सड़क दुर्घटना का भय सताने लगेगा
पचपदरा से हेमपुरा (ढण्ड) ग्राम की और जाने वाले मार्ग पर भी अण्ड़रब्रिज नहीं बनाया गया है।
जबकि हेमपुरा ग्राम अनुसूचित जाति से हैं जो तहसील मुख्यालय से जुड़ा हुआ है इसीलिए गरीब तबके के लोगों को तहसील मुख्यालय पर आने जाने हेतु भारी मश्कत का सामना करना पड़ेगा ।
सभी समस्याओं को जनहित में ध्यान रखते हुए शिघ्र निस्तारन किया जाये। इधर गायत्री जागरवाल पंचायत समिति सदस्य ने कहां कि मुझे मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा व न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की होगी।
-विभाग एंव मंत्रालयों को भेंजा पत्र
पचायत समिती सदस्य गायत्री जागरवाल ने पत्र की प्रतिलिपि नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री भारत सरकार यूनुस खान मंत्री परिवहन विभाग राजस्थान सरकार जयपुर एंव अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र लिखकर चेतावनी दी हैं।
कोई टिप्पणी नहीं