बाड़मेर/बायतु/गिड़ा। पुलिस थाना ने 17 नवम्बर को अवैध डोडा पोस्त तस्कर बोलेरो कैम्पर सहित आठ किलोग्राम डोडा पोस्त ले जाते हुऐ नाकांबदी कर पकड़ा ...
बाड़मेर/बायतु/गिड़ा। पुलिस थाना ने 17 नवम्बर को अवैध डोडा पोस्त तस्कर बोलेरो कैम्पर सहित आठ किलोग्राम डोडा पोस्त ले जाते हुऐ नाकांबदी कर पकड़ा गया।
गगनदीप सिगंला जिला पुलिस अधीक्षक बाडमेर द्वारा मादक पदार्थो के विरूद्ध द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज 17 नवम्बर को सुबह मुखबिर से गिड़ा थाने पर सुचना मिली की डोडा पोस्त तस्कर चनणाराम पुत्र ईशराराम जाति सुथार निवासी सुथारेंा की ढाणी लापूदंडा एक बिना नम्बरी बोलेरो कैम्पर गोल्ड गाडी मंे डोडे पोस्त भरकर अपनी ढाणी से तरलीनाड़ी कच्चे रास्ते से होकर गिडा की तरफ जायेगा। सुचना विष्वसनीय होने से गुमानाराम चौधरी थानाधिकारी पुलिस थाना गिड़ा मय जाब्ता प्रहलादराम हैका.609, कानि.छगनलाल 1168 कानि.सालार खां 258 शंकरसिंह न.1030 सरकारी जीप चालक मोहनराम 957 के थाना से रवाना हुए सुदा परेऊ से तरलीनाड़ी आने वाले कच्चे रास्ते सरहद लापूंदड़ा मंे नाकाबंदी प्रारम्भ की गई। इस दौरान नाकांबदी में एक काॅफी रंग की बिना नम्बरी (न्यू ब्रांड) बोलेरो कैम्पर गोल्ड रेतीले धोरांे की तरफ से निकलकर आई जिसको पीछा कर पकड़ा। उक्त बोलेरो कैम्पर में मुखबिर ईतलानुसार चनणाराम पुत्र ईशराराम जाति सुथार निवासी लापूदंडा चालक की सीट पर बैठा पाया गया। कैम्पर मंे एक सफेद कटटे में 08(आठ) कि.ग्रा.डोडा पोस्त बिना परमिट व लाईसेंस के पाये गये। जिनको धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट मंे जब्त कर तस्कर चनणाराम को जरिये फर्द गिरफ्तारी के गिरफ्तार कर थाना लाये। इस सम्बंध मंे प्रकरण स.156 दिनंाक 17.11.2016 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट मंे दर्ज किया गया। डोडा पोस्त तस्कर चनणाराम काफी समय से क्षैत्र में डोडा पोस्त की तस्करी में लिप्त था। मुलजिम से पूछताछ जारी है।
कोई टिप्पणी नहीं