Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

रिपोर्टर @ इंद्र बारूपाल -राजनैतिक पहंुच होने के कारण आरोपियों द्वारा परिवार का हुक्का पानी बंद कराने की मिल रही धमकियां बाड़मेर। नाबालिग स...

रिपोर्टर @ इंद्र बारूपाल
-राजनैतिक पहंुच होने के कारण आरोपियों द्वारा परिवार का हुक्का पानी बंद कराने की मिल रही धमकियां
बाड़मेर। नाबालिग से छेड़छाड़ एवं लज्जा भंग का मामला दर्ज होने के बीस दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने एवं परिवार का हुक्का पानी बंद करने व अनावश्यक रुप से परेशान करने को लेकर पीड़िता के चाचा ने जिला पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलक्टर बाड़मेर को ज्ञापन सौंप आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्यवाही करने की मांग की।

यह है मामला-
प्रार्थी उतमाराम मेघवाल निवासी जुमा फकीर की बस्ती पुलिस थाना गडरारोड़ में दिनांक 3 नवंबर 2016 को मामला दर्ज कराया था कि मेरी भतीजी 30 अक्टूबर 2016 को रात 9 बजे घरेलु सामान लेने गयी थी। तब रास्ते में आरोपी भीखदान, हाथीराम, भागूराम, नयाराम व फरसाराम जाति मेघवाल निवासी जुमा फकीर की बस्ती ने अपहरण कर मेरी नाबालिग भतीजी के साथ शारिरीेक छेड़छाड़ व जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास एवं लज्जा भंग करने की कोशिश की। जब मेरी भतीजी द्वारा उसका विरोध एवं चिल्लाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसको मोटरसाईकिल पर बैठाकर सड़क पर छोड़कर भाग गये।

कोई टिप्पणी नहीं