रिपोर्टर @ घमण्डाराम परिहार -बायतु पुलिस की बड़ी कार्यवाही बाड़मेर/बायतु। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ गगनदीप सिंगला द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम...
रिपोर्टर @ घमण्डाराम परिहार
-बायतु पुलिस की बड़ी कार्यवाही
बाड़मेर/बायतु। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ गगनदीप सिंगला द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम व धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिशा निर्देशन पर बायतु थानाधिकारी ओमप्रकाश मय टीम द्वारा मुखबिर की इतला पर खेमा बाबा फिलिंग स्टेशन पर सरहद दर्जियों की ढाणी माधासर पर सोमवार अलसुबह जल्दी दबिश देकर पेंट्रोल पम्प की ऑफिस के पीछे बने एक कमरे में भारी मात्रा में अवैध पोस्त डोडे बरामद किये।
डोडा पोस्त 11 कटटों में भरे हुए पाये गए,जिनका वजन 104 किलोग्राम पाया गया।
पुलिस के मुताबिक़ खेमा बाबा फिलिंग स्टेशन (पेंट्रोल पम्प)का संचालक ग्राम पंचायत माधासर का सरपंच पुत्र बिंजाराम जाति जाट निवासी दर्जियों की ढाणी माधासर जो पेंट्रोल पम्प चलाने की आड़ में अवैध डोडा का कारोबार करता है जो उसके साथी नैनाराम के साथ पेंट्रोल पम्प के पीछे बने कमरे में कमरे का शटर बन्द कर 1-1 किलोग्राम कि थैलियों में डोडा पोस्त को बेचने के लिये पैक करता हुआ पाया गया।पुलिस बायतु की दबिश के दौरान पुलिस टीम को उसके सहयोगी के साथ चकमा देकर भागने की कोशिश की मगर पुलिस टीम द्वारा बींजाराम व सहयोगी नैनाराम को मौके पर पकड़ लिया।जिसकी निशानदेही पर कमरे में छुपाकर रखे अवैध डोडा पोस्ट के 11 कट्टे बरामद किये,जिनका वजन104 किलोग्राम पाया गया।
पुलिस की इस कार्यवाही द्वारा प्रकरण 103/16 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर बींजाराम पुत्र धन्नाराम जाति जाट निवासी दर्जियों की ढाणी माधासर व नैनाराम पुत्र जोगाराम जाति जाट निवासी दर्जियों की ढाणी माधासर को गिरफ्तार किया गया।पुलिस कार्यवाही में हरिराम स.उ.नि.सुखाराम, धर्माराम, केसराराम,दौलतसिंह,रमेश कुमार,सुरेश कुमार,महावीर सिंह,हरेन्द्र,उदाराम कानिस्टेबल का विशेष सहयोग रहा।
कोई टिप्पणी नहीं