Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

सीमा सुरक्षा बल के गठन की 51वीं वर्षगांठ के पर आयोजित हुए कार्यक्रम

बाड़मेर/गडरारोड़। सीमा सुरक्षा बल के गठन की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले सिलसिलेवार कार्यक्रमों के तहत आज दिनांक 21नवंबर 2016 को 63...

बाड़मेर/गडरारोड़। सीमा सुरक्षा बल के गठन की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले सिलसिलेवार कार्यक्रमों के तहत आज दिनांक 21नवंबर 2016 को 63 वीं वाहिनी की सीमा चौकी गडरा के समीप खेल के मैदान में सीमा सुरक्षा बल व सीमा निवासियों के बीच सदभावना मैच के तौर पर रस्साकसी के खेल का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्क्षता शाम कपूर, कमांडेंट सेक्टर हैड क्वार्टर, सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर ने की।
इस मौके पर आर एस मिन्ज कमांडेंट, 63 वीं वाहिनी,कस्तूरी लाल, तहसीलदार गडरा, गणपत राम, विकास अधिकारी पंचायत समिति गडरा, हनुवीर बिश्नोई, विकास अधिकारी, पंचायत समिति रामसर , गडरा व आस-पास के गाँवो के सीमा निवासी, 63 वीं वाहिनी के अधिकारी, अधिनस्त अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। रस्साकसी के इस खेल में सीमा सुरक्षा बल की टीम ने गडरा टीम को हराकर  विजय हासिल की। अध्यक्ष ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाडियों को मैडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अधयक्ष ने अपने समापन भाषण में खेल की महत्वता व सीमा सुरक्षा बल के 51 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं