Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

बायतु,भारतीय जनता पार्टी की बैठक भीमड़ा में आयोजित

रिपोर्टर @ घमण्डाराम परिहार बाड़मेर/ बायतु । भारतीय जनता पार्टी व भाजयुमों बायतु मण्डल की बैठक बायतु विधानसभा के भीमड़ा गांव में स्थित किसान ...

रिपोर्टर @ घमण्डाराम परिहार
बाड़मेर/बायतुभारतीय जनता पार्टी व भाजयुमों बायतु मण्डल की बैठक बायतु विधानसभा के भीमड़ा गांव में स्थित किसान छात्रावास में भाजपा मण्डल अध्यक्ष चेनाराम कड़वासरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा भाजपा मण्डल अध्यक्ष चेनाराम कड़वासरा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने को कहा।

कड़वासरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं। कड़वासरा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायत वार प्रभारी न्युक्त करके बूथ स्तर की कार्यकारिणी बनाने का निर्देश दिया। भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष जोगाराम भोजासर ने संबोधित करते हुए कहा की युवा मोर्चे के कार्यकर्ता सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को घर – घर जाकर जनता को बताएँगे। भोजासर ने मोदी सरकार के दो साल के कार्यों को बताया और यूथ कार्यकर्ताओं को प्रसार प्रसार करने का निर्देश दिया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष पोकरराम सऊ ने भी किसानों के हित में सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
ये रहे मौजूद – भाजपा मण्डल अध्यक्ष चेनाराम कड़वासरा, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष जोगाराम भोजासर, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष पोकरराम सऊ, SC मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष चम्पत कोड़ेसा, मण्डल महामंत्री पुखराज चंडक, सेवनियाला सरपंच सताराम बेनीवाल, किसान मोर्चा के मण्डल मंत्री डालुराम डूडी, देवीलाल गर्ग, हरिसिंह कड़वासरा, बनाराम लोल, प्रकाश मूँढ, भाजयुमो सचिव बुलाराम चोखला, जैसाराम सियाग सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं