Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

डाॅ.भीमाराव अम्बेडकर जयंति समारोह पर जलेगें घरों में दिये, सजेगें चौराहे

बाड़मेर 03 अप्रेल। अम्बेड़कर जयंति पर आयोजित होगें कई कार्यक्रम।डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंति समारोह समिति के संयोजक पूर्व नगर परिषद आयुक्त तारा...

बाड़मेर 03 अप्रेल। अम्बेड़कर जयंति पर आयोजित होगें कई कार्यक्रम।डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंति समारोह समिति के संयोजक पूर्व नगर परिषद आयुक्त ताराचंद गोंसाई ने बताया कि इस वर्ष बाबा साहेब की 125 वीं जयंति समारोह उत्साह के साथ मनाया जायेगा। वहीं जयंति के दिन सभी अपने घरों में दिये जलाकर शहर के चैराहे को दूधिया रोशनी सजाया जायेगा। गोंसाई ने बताया कि जयंति महोत्सव के दौरान 10 अप्रेल को बाबा साहेब की जीवनी पर तरूण सीनीयर सैकण्डरी विद्यालय व जटिया समाज के हनुमान मंदिर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं 11 अप्रेल को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें सैकड़ों युवा रक्तदान करेगें। वहीं 12 अप्रेल को नगर परिषद के अम्बेडकर हाॅल में विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

13 अप्रेल को अम्बेडकर सर्किल पर सांय 7 बजे आतिशबाजी कर केक काटा जायेगा। 14 अप्रेल को बाबा साहेब की आदमकत प्रतिमा पर जनसमुह द्वारा माल्र्यापण कर विशाल जन जागरण रैली निकाली जायेगी। वहीं दोपहर 12 बजे भगवान महावीर टाउन हाॅल में मुख्य समारोह का आयोजन होगा। जिसमें जिले की अनु.जाति/जन जाति की प्रतिभाओं का अतिथियांे द्वारा सम्मानित की जायेगी। गोंसाई ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है।                                                   

कोई टिप्पणी नहीं