जैसलमेर। जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने सोमवार को तेजरावा ग्राम पंचायत का दौर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बताया की पेयजल की विक...
जैसलमेर। जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने सोमवार को तेजरावा ग्राम पंचायत का दौर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बताया की पेयजल की विकट स्थति हैं। पानी की समस्याओ के कारण आमजन परेशान हैं। सड़क की सुविधा नही हैं। नरेगा के कार्य स्वीकृत नही हो रहे। शौचालय बनवा दिए भुगतान नही हो रहा। ग्राम पंचायत मुख्यालय होने के बावजूद प्राथमिक स्तर का ही विद्यालय हैं। उसे उच्च स्तर पर क्रमोन्नत किया जाये। जिला प्रमुख ने सभी समस्याए सुनी महिलाओ के बीच बैठकर उनकी समस्याओ को सुना। प्रमुख को अपने बीच पाकर महिलाएं काफी खुश थी।
कोई टिप्पणी नहीं