Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

सिरोही,दांतराई। शिवरात्रि पर गुंजें शिवालयों में जयकारे

रिपोर्टर : प्रवीण राजपुरोहित सिरोही/दांतराई 7 मार्च। दांतराई सहित आस पास के गावों में महा शिवरात्री का पर्व शिवालयों में धूमधाम से मनाया गय...

रिपोर्टर : प्रवीण राजपुरोहित
सिरोही/दांतराई 7 मार्च। दांतराई सहित आस पास के गावों में महा शिवरात्री का पर्व शिवालयों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शिवालयों में जयकारे गुजें।
पर्व को लेकर शिवालयों की विशेष प्रकार से फूलमालाओं से सजावट की गई।

लोगों ने शिवालयों में जाकर भगवान शिव का जलाअभिषेक व बिल्व पत्र 
चढाकर खुशहाली की कामनाएं की। कस्बे पादरूधाम में पुजारी बाबुलाल रावल ने शिवजी की प्रतिमा की विशेष प्रकार से सजावट कर महाआरती की। इसके बाद भगवान शिव को 151 किलों चुरमें का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया। इसी तरह गांव के भाकरली महादेव, खरलिया महादेव, पातालेश्वर महादेव, जागेश्वर महादेव, कोठार महादेव,सोमनाथ महादेव सहित कई शिवालयों में महाआरती एवं सजावट के साथ चुरमें की प्रसादी का भोग लगाया गया। 
शिव मंदिरो में रात्री में भजन किर्तन के कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें सैकडों लोगों ने भाग लिया। मंदिरों मेंं दिनभर शिव मंदिरों में भक्तों की दर्शन व पूजा पाठ के लिए रेलमपेल लगी रही। 

कोई टिप्पणी नहीं