जेताराम परिहार जालोर/सायला।निकटवर्ती आलासन ग्राम के सिबड़ा परिवार मेघवाल समाज के आराध्य सुंधाजी एवं खेतलाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्स...
जेताराम परिहार
जालोर/सायला।निकटवर्ती आलासन ग्राम के सिबड़ा परिवार मेघवाल समाज के आराध्य सुंधाजी एवं खेतलाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्णाआहुति में पूर्व मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत शरीक हुए।
गहलोत लेटा में लगुरुद्र यज्ञ में शामिल होकर जालोर सर्किट हॉउस पहुँचे वहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं की और से स्वागत किया गया। उसके बाद काफिला आलासन के लिए रवाना हुआ।
कॉलेज के सामने एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष कान्तिलाल मेघवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 51 किलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रतिनिधि लक्ष्मणसिंह साँखला, जिला महासचिव गजेन्द्र गोयल,मीनाक्षी गर्ग, छात्रा संघ अध्यक्ष सुष्मिता गर्ग,पूर्व प्रत्याशी भरत मेघवाल, सुरेश तालियाना,मेसाराम तिलोड़ा,जबराराम पाऊ,टिकमपाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसी प्रकार नगर परिषद के सामने, अस्पताल चौराह,हरिदेव जोशी सर्किल, पंचायत समिति मोड़, गीटको के पास एवम् साफाडा,केशवणा में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
आलासन पहुँचने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुल्तान खान भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस दौरान एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष कान्तिलाल मेघवाल, पृथ्वीसिंह भाटी,चम्पालाल दहिया,पप्पूराम आलासन, इन्द्रसिंह सायला,इक़बाल खान,डुंगाराम पोषाणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसी तरह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखदेव त्रिवेदी, एससी प्रकोष्ठ अध्य्क्ष टिलाराम पोसाणा, भोलाराम सायला, भरत आलासन,रूपाराम घूसर,मंगलाराम सहित कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।
गहलोत के साथ प्रदेश महासचिव पुखराज पाराशर, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष समरजीतसिंह, पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल,सवाराम पटेल, उमसिंह चांदराई, नैनसिंह राजपुरोहित, करताराम चौधरी आदि नेताओं के साथ सुंधा माताजी, खेतलाजी एवम् प्रकट हनुमान मन्दिर में दर्शन कर धोक लगया।
भाजपा सरकार पर लगाया आरोप-
गहलोत ने सभा को सम्बोधन के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाये। उन्होंने कहा की यह सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही हैं एवं पूर्ववर्ती सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को षड्यंत्रपूर्वक बन्द कर रही हैं।
पूर्व प्रत्याशी के घर पहुचे गहलोत :-
आलासन के नव प्रतिष्ठित मेघवाल समाज के खेतलाजी मन्दिर में शरीक हुए। इस दौरान गहलोत आलासन के भरत मेघवाल पूर्व एनएसयुआई छात्र संघठन के राजकीय स्नातकोतर महाविधालय के पूर्व प्रत्याशी मेघवाल के घर पहुचे इस दौरान पूर्व प्रत्याशी भरत मेघवाल व उनके परिवारजनों ने गहलोत का सांफा व माल पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सेकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं