Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

जोधपुर,रिटायर लेखाधिकारी की हत्या का पर्दाफास

जोधपुर। रिटायर लेखाधिकारी हत्या प्रकरण का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। उनकी हत्या पड़ौसी प्रोपर्टी व्यवसायी आनंद सिंह चौहान ने की। ...

जोधपुर। रिटायर लेखाधिकारी हत्या प्रकरण का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। उनकी हत्या पड़ौसी प्रोपर्टी व्यवसायी आनंद सिंह चौहान ने की। वह कर्ज में डूबे होने से परेशान था। उसने  रिटायर लेखाधिकारी बंशीधर धारीवाल ( 70) से कई बार उधार रूपए भी मांगे थे। मगर पैसे नहीं मिलने पर उसने हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।
सरस्वती नगर में रहने वाले बंशीधर पुत्र पन्नालाल धारीवाल को रविवार की सुबह उनका पड़ौसी  आनंद चौहान अपना प्लॉट दिखाने का कहकर ले गया था। मगर रात तक बंशीधर अपने घर नहीं लौटे तब उनके पुत्र नवीन ने पूछताछ की। इस पर आनंद ने बंशीधर के किसी अधिवक्ता के साथ होने की जानकारी दे दी। बाद में सोमवार सुबह बंशीधर  का शव गोलासनी गांव में सडक़ किनारे झाडिय़ों में मिला। पुलिस ने शव मिलने के बाद आनंद चौहान से पूछताछ की। इस पर आन्नद ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
राजीव गांधी नगर थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि प्रकरण में हत्या के  आरोप में  सरस्वती नगर निवासी आनंद चौहान पुत्र नृसिंह को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी कर्ज की वजह से परेशान था।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह कर्जें के चलते मानसिक रूप से परेशान था। उसने बशीधर धारीवाल से कई बार रूपए भी उधार मांगे थे, मगर बात नहीं बनी।
आरोपी ने बताया कि वह बंशीधर धारीवाल को दिनभर कार में घूमाता रहा और बीच रास्ते एक जगह पर उसने ठंडा पेय पिलाकर उन्हें नींद की गोलियां दे दी।
कार में आनंद चौहान ने बंधीधर का गला दबा दिया। गला दबाने पर वे अचेत हो गए। आखिर कार वह रात आठ बजे गोलासनी गांव पहुंचा और यहां पर सूने स्थान पर सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर डाली।
पुलिस ने आनंद को मंगलवार दोपहर बाद अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं