राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी तैयारी शिविर का राज्य पदाधिकारियों ने किया अवलोकन। बाड़मेर, 27 नवम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल मुख...
राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी तैयारी शिविर का राज्य पदाधिकारियों ने किया अवलोकन।
बाड़मेर, 27 नवम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय जोधपुर के तत्वाधान में मंडल स्तरीय स्काउट गाइड जम्बूरी तेयारी शिविर में आज अनेक प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।
सीओ स्काउट योगेन्द्र सिंह राठौड ने बताया की राज्य मुख्यालय निर्देशानुसार 18 वीं रास्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी का आयोजन 4 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक रोहट पाली में किया जाएगा। जिसमें पुरे देश व विदेश से 35000 स्काउट गाइड भाग लेंगे। जिसकी मंडल स्तर पर 4 दिवसीय तैयारी शिविर के तृतीय दिवस प्रातः प्रभाती के पश्चात व्यायाम व शिविर निरिक्षण किया गया। इसके पश्चात सुश्री सुयश लोढ़ा राज्य संगठन आयुक्त गाइड जयपुर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात शिविर निरिक्षण किया गया।
लोढ़ा ने अपने पुरानी जम्बुरियो के अनुभव शेयर किये तथा पूरी जोधपुर स्काउट गाइड टीम से अपेक्षा की की हर जम्बूरी में जोधपुर के स्काउट गाइड केम्प फायर की अलग पहचान है और उस पहचान को कायम रखेंगे। जम्बूरी में आयोजित सभी गतिविधियों की विस्तृत चर्चा की गई। शिविर का आज सुश्री बृज रानी माथुर पूर्व राज्य संगठन आयुक्त गाइड व श्रीमती नूतन बाला कपिला पूर्व सहायक निदेशक शिक्षा विभाग व उप प्रधान गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर हीरानाथ गोस्वामी व नारायण सिंह सांखला पूर्व सहायक राज्य संगठन आयुक्त ने भी शिविर का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए। साथ ही राजस्थान प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करे इसकी शुभकामनाएं दी।
शिविर में जिले के चयनित राजकीय उ.मा.वि.पुनियो का तला, खानियानी के 18 स्काउट व रा.उ.मा.वि. खींपसर व रा.बा.उ.मा.वि समदड़ी की 18 व प्रभारी भाग ले रहे है। शिविर में राष्ट्रिय जम्बूरी में आयोजित प्रतियोगिताओं मार्च पास्ट, कलर पार्टी, केम्प फायर, स्किलो रामा, फ़ूड प्लाजा, प्रदर्शनी, केम्प क्राफ्ट, व्यायाम प्रदर्शन, झांकी, ग्लोबल डवलपमेंट विलेज, नाईट हाईक आदि की तैयारी की जाएगी। शिविर का संचालन बाबु सिंह राजपुरोहित, छतर सिंह व श्रीमती निशु कंवर आदि प्रशिक्षण दे रहे है।



कोई टिप्पणी नहीं