Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

राजपुरोहित बने वीडीओ, पिता का सपना हुआ साकार।

राजपुरोहित बने वीडीओ, पिता का सपना हुआ साकार। @गोपाल सिंह राजपुरोहित बाड़मेर। जिले के रामसर तहसील निवासी समुद्र सिंह पुत्र बाबू सिंह राजपुरो...

राजपुरोहित बने वीडीओ, पिता का सपना हुआ साकार।




@गोपाल सिंह राजपुरोहित
बाड़मेर। जिले के रामसर तहसील निवासी समुद्र सिंह पुत्र बाबू सिंह राजपुरोहित का ग्राम विकास अधिकारी 2021 की भर्ती में अंतिम रूप से चयन होने पर ग्रामवासियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने प्रथम से लेकर दसवीं तक आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रामसर में की गई। दसवीं के बाद 2 साल उन्होंने बाड़मेर मयूर स्कूल में अध्ययन किया और 12वीं के बाद में पिताजी ने फैसला लिया कि जयपुर की कॉलेज में पढ़ाया जाए। 3 साल तक उन्होंने जयपुर कॉलेज में अध्ययन करते हुए उन्होंने मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई की। उन्होने बताया कि उनके पिताजी का लक्ष्य था कि में अच्छे से पढ़ाई करूं ताकि कुछ अच्छी नौकरी मिल जाए तो हमारे समाज का नाम रोशन हो जायेगा। 

पिता का सपना

पिताजी ने बेटे को सफल बनाने के लिए आस- पास से पैसे उधार लेकर अपने बेटे समुद्र सिंह को पढ़ाया ताकि अच्छे से सफलता प्राप्त करें। अब जब उन्होंने कल रिजल्ट आने के बाद देखा की उनके बेटे का अंतिम रूप से ग्राम विकास अधिकारी के रूप में चयन हुआ हैं तो बाबू सिंह और पूरे गांव में खुशी का माहौल छा गया। क्योंकि आखिर पिताजी का सपना जो साकार हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं