सिणधरी भाजपा मंडल कार्यकारिणी गठित, वृक्षारोपण के साथ बैठक संपन्न। बाड़मेर/सिणधरी। भाजपा मंडल कार्यकारिणी गठित कर मंडल अध्यक्ष न...
सिणधरी भाजपा मंडल कार्यकारिणी गठित, वृक्षारोपण के साथ बैठक संपन्न।
बाड़मेर/सिणधरी। भाजपा मंडल कार्यकारिणी गठित कर मंडल अध्यक्ष निंबाराम प्रजापत द्वारा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रजापत मंडल अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार प्रजापत के द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष के निवास स्थल पर वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयराम प्रजापत ने कहा की वृक्ष धरती के न केवल श्रृंगार हैं बल्कि जल थल नभ में रहने वाले जीवो के लिए जीवन का आधार भी है। पौधों के जीवन के महत्व को ध्यान में रखते हुए अधिकाधिक पौधरोपण किया जाए।
कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए तथा इसकी गाइडलाइन का पालन करते हुए मंडल महामंत्री मितेश कुमार यति ने कहा की हर घर व सार्वजनिक स्थानों पर इस मौसम में पौधरोपण की शुरुआत की जाए।
मंडल महामंत्री जालम सिंह मीठा व जोगेंद्र आचार्य ने अपने विचारों में कहा कि जो वृक्ष हम लगाते हैं उनकी सावधानीपूर्वक देखभाल भी जरूरी है, नियमित जिम्मेदारी पूर्वक देखभाल ना होने से कई पौधे वृक्ष बनने से पहले दम तोड़ लेते हैं इनकी देखभाल जरूरी है।
मंडल उपाध्यक्ष रामाराम प्रजापत व तगाराम घांची ने भी अपने विचारों में कहा कि नजदीकी सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण करने के लिए अपने परिचित जनों को फोन, सोशल मीडिया और मेसेज के माध्यम से संपर्क करेंगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी के जिला महामंत्री पवन लक्षकार ने भी अपने विचारों में कहा कि इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए हम भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को पौधरोपण के लिए उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करेंगे।
युवा कार्यकर्त्ता बाबुभाई भैडाणा, गोविंद जीनगर, पत्रकार मंडल मंत्री चौपाराम लोहार ने भी कार्यकर्ताओं में आत्मिक बल भरकर एकजुटता का आह्वान किया।
पौधरोपण के बाद बैठक में नव मनोनीत अध्यक्ष निंबाराम प्रजापत को मंडल सिणधरी के द्वारा सोशल मीडिया का पालन करते हुए साफा पहनाकर बहु मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित के विचारों को सभी ने रखा तथा कहा कि आपस में स्नेह भाव बना रहे इसके लिए मंडल अध्यक्ष निंबाराम प्रजापत ने सभी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बंधुओं का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि अतिथि देवो भव मेरा परमशोभाग्य हैं कि आपने मेरा वर्षों पुराने स्नेह भाव को बरकरार रखते हुए मेरा बहुमान किया। इसके लिए मैं सबका आभारी हूं तथा पार्टी के हित में हमेशा अपना सर्वोच्च देने के लिए तत्पर रहूंगा। इस दौरान राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयराम प्रजापत मंडल महामंत्री जालम सिंह मीठा, जोगेंद्र आचार्य, मितेशकुमार यति, सिणधरी चौसिरा सरपंच जबर सिंह महेचा, मंडल उपाध्यक्ष रामाराम प्रजापत, तगाराम घांची, भवराराम प्रजापत, मंडल मंत्री अशोक कुमार पंवार, चौपाराम राम लोहार, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री पवन लक्षकार, आईटी संयोजक गोविंद जीनगर, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप जैन, बाबूभाई भैडाणा, माणक लाल सोनी, भरत कुमार गोयल, रेवत कुमार, भोपाराम प्रजापत सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं