Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ता कमर कसे कार्यकर्ताओं में भरा जोश: प्रदेशाध्यक्ष परनामी

रिपोर्टर -- लियाकत अली सिरोही 14 जुलाई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने जिला कार्य समिति की बैठक मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की ...

रिपोर्टर --लियाकत अली
सिरोही 14 जुलाई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने जिला कार्य समिति की बैठक मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी है जिसके ग्यारह करोड सदस्य बन चुके है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ को मजबूत करने के लिए बूथ विस्तार योजना चलाई।
जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बूथ पर 15 दिन के प्रवास पर जाना होगा। बूथ विस्तार योजना का मुख्य उद्देश्य केन्द्र्र व राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुॅचाना, आमजन की समस्याओं को दूर करना, जनसंघ के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करना, घर घर तक भारतीय जना पार्टी की रीति-नीति से आमजन को अवगत करना, बूथ समिति का गठन करना, नये सदस्य बनाना। संगठन का विस्तार करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का नारा है बूथ जीता तो चुनाव जीता। कार्यकर्ताओं की वजह से आज सिरोही में कडी से कडी मिली हुई है। हाउसीग बोर्ड स्थित होटल में जिला कार्य समिति की बैठक में जोश भर रहे थे। 
प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आगामी चुनावों में विधानसभा 180 प्लस व लोकसभा 25 मिशन है। उसको पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने नारा दिया है बूथ मजबूत तो वोट मजबूत। कार्यकर्ताओं की वजह से आज देश में भाजपा की सरकार अधिकतम राज्यों में है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में जो विकस के कार्य किये है उसे देखकर धौलपुर चुनाव में लोगों ने जीत की मोहर लगा दी। आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ता कमर कस ले। कांग्रेस ने सिर्फ नारा दिया गरीबी हटाओ। लेकिन  उस ओर काम किया नही। पहली बार जनता ने सोचा कि देश में ऐसी सरकार आई जो गरीब के हित की बात कर रही है आप कोई भी योजनाएं देख लो चाहिए केन्द्र की हो या राज्य की गरीब को केन्द्र बिन्दू बना कर बनाई गई है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने उस दिशा मंे काम किया जिसमें गरीब को मुख्य धारा में जोड सके। 
प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने कहा कि हर तीन माह में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक होती है उसके सात दिन में प्रदेश कार्य समिति की बैठक, उसके सात दिन के अंदर जिला कार्य समिति की बैठक, उसके सात दिन के अंदर मंडल कार्य समिति की बैठक होनी चाहिए जिससे पता चले की राष्ट्रीय कार्य समिति में किस प्रकार के व क्या निर्णय लिए जाते है वे मंडल तक पता चले। ऐसी सोच राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की है। गत दिनों पहले जयपुर में मंडल अध्यक्ष कार्यशाला रखी गई थी जिसमें बूथ विस्तार योजना, कार्यकर्ता को मजबूत बनाने के टिप्स दिये गये थे। प्रदेशाध्यक्ष ने केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 
जिलाध्यक्ष लुम्बााराम चैधरी ने जिले में संगठात्मक गतिविधियों से प्रदेशाध्यक्ष को अवगत कराया। पहले दस मंडल थे पच्चास बूथ पर एक मंडल का गठन किया जिससे जिले में कुल सतरा मंडल हो गए है और जिले की कार्यकारणी से अवगत कराया। 

जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि सिरोही आगमन पर सिरोही नगर मंडल, ग्रामीण मंडल, अनादरा मंडल, रेवदर मंडल व अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष का उत्साह से कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद पार्षदजनों की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने एक जुट होकर विकास के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 
इस मौके पर गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद देवजी पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतला, विधायक जगसीराम कोली, समाराम गरासिया, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, जिला संगठन प्रभारी नरेन्द्र कच्छाह, प्रघान प्रज्ञा कुंवर, पूर्व विधायक तारा भंडारी, बूथ विस्तार छोगाराम, बालाराम, विक्रमसिंह, दिनेश बिंदल, मदनसिंह देवडा, कालुराम जणवा, सभापति ताराराम माली, कंचन सोलंकी, नारायण पुरोहित, कमलेश दवे, गणपत सिंह, अशोक पुरोहित, विजय गोठवाल, भवानीसिंह, सुरेश संगरवशी नरपतसिंह राणावत, ईश्वर डागा, छगन घांची, नारायण सिंह, अशोक रावल, विरेन्द्रसिंह चैहान, दिलीपंिसह माडाणी, सुरजपालसिंह, जयसिंह राव, अर्जुन पुरोहित, हरिश दवे, महिपाल चारण, जब्बरसिंह, चिराग रावल, प्रकाश पटेल, महालक्ष्मी झा, दक्षा देवडा, पुष्पा कंुवर, दम्यंती डाबी, डायालाल दवे, दशरथ सिह, राजेन्द्र गोयल, हीराराम चैधरी, भैराराम माली, हिम्मत पुरोहित, रमेश खण्डेलवाल, देवजी प्रजापत, नगाराम देवासी, प्रकाश भाटी, जुजार सिंह, लोकेश खण्डेलवाल, वेनाराम प्रजापत, शैलेष मोरेशा, मनीष मोरवाल, नैनसिंह राजपुरोहित, इमरान खान, रमजान खान, मुश्ताक अहमद नागौरी, साबिर अली, सुरजपालसिंह, भंवर माली, खेमचंद प्रजापत, प्रवीण राठोर, वीरेन्द्र एम चैहान ओर कई पदाधिकारी मौजूद थें।





कोई टिप्पणी नहीं