बाड़मेर, 17 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक जनवरी, 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं की फ...
बाड़मेर, 17 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक जनवरी, 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं की फोटो युक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 18 नवंबर को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। निवार्चन विभाग के अनुसार 18 नवम्बर से 9 दिसम्बर, 2016 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का पठन एवं सत्यापन 26 नवंबर एवं 3 दिसंबर को किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि 26 दिसंबर, 2016 तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसी तरह 26 दिसंबर तक डेटाबेस अपडेट करने, फोटोग्राफ मर्ज करने, कन्ट्रोल टेबल अपडेट करने, पूरक की तैयारी एवं मुद्रण का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी, 2017 को मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं