रिपोर्टर @ प्रकाश राठौड़ जालोर/मालवाडा। राजस्थान सरकार की राजनैतिक नियुक्तियों में राजस्थान में पहली बार ‘‘केशकला बोर्ड’’ का गठन किया गया। ज...
रिपोर्टर @ प्रकाश राठौड़
जालोर/मालवाडा। राजस्थान सरकार की राजनैतिक नियुक्तियों में राजस्थान में पहली बार ‘‘केशकला बोर्ड’’ का गठन किया गया। जिसमे सैन मोहन मोरवल जयपुर को चेयरमैन बनाया गया है। माननीय मुख्यमंत्री ने 2013 के अपने चुनावी वादे को पुरा करने पर सेन समाज ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
सैन समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सेन आजोदर ने बताया की केशकला बोर्ड के गठन से सेन समाज को सबसे अधिक फायदा होगा। सैन ने कहा की इससे समाज हैयर कटींग से जुडे हुए 80 फिसदी लोगो को विशेष लाभ होगा जो समाज के विकास कारगार साबित होगा। साथ ही बताया की बोर्ड गठन का मुख्यमंत्री ने जो समाज को नायाब तोहफा दिया हैं उसके लिए समाज मुख्यमंत्री का प्रदेश स्तर पर अभिनंदन भी करेगा। धन्यवाद एवं आभार की बैठक में मोहनलाल पंचेरी, भरतराम गोयल, सुरजमल सैन, प्रकाश राठौड, विक्रम जाखडी, दिनेश, नरसीराम जाखडी सहित कई समाज बधु मौजुद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं