बाडमेर, 23 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए सरपंच, उप सरपंचों व पार्ड पंचों के उप चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु मतदान दलों में नियुक्त...
बाडमेर, 23 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए सरपंच, उप सरपंचों व पार्ड पंचों के उप चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु मतदान दलों में नियुक्त रिटर्निग अधिकारियों, मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण देने एवं चुनाव सामग्री वितरण करने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि 24 नवम्बर को दोपहर 12.00 बजे प्रथम प्रशिक्षण सरपंच, पंच के रिटर्निग आफिसर व प्रथम मतदान अधिकारी का कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित किया जाएगा तथा नाम निर्देशन पत्र हेतु गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार 28 नवम्बर को प्रातः 11.00 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में मतदान दलों में नियुक्त समस्त कार्मिकों एवं जोनल मजिस्टेट का प्रशिक्षण एवं पंच के चुनाव हेतु गन्तव्य स्थान के लिए रवानगी की जाएगी। पंचायत समिति गडरारोड के ग्राम पंचायत जैसिन्धर स्टेशन एवं धनाउ मे ग्राम पंचायत बाछडाउ में उप सरपंच का चुनाव 30 नवम्बर को होगा। इस हेतु 28 नवम्बर को दोपहर 3.00 बजे रिटर्निग ऑफिसर चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु गन्तव्य स्थान के लिए रवाना होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं