Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

बाड़मेर,ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच आज

बाड़मेर, 23 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगर परिषद वार्ड के उप चुनाव 2016 में उपयोग हेतु तकनिकी स्टाफ द्वारा ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय ज...

बाड़मेर, 23 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगर परिषद वार्ड के उप चुनाव 2016 में उपयोग हेतु तकनिकी स्टाफ द्वारा ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य 24 नवम्बर को प्रातः 11.00 बजे ईवीएम वेयर कलेक्ट्रेट परिसर बाडमेर में किया जाएगा। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि उक्त जांच के दौरान सीयू में पिंक पेपर सील (बॉडी सील) को लगाने का कार्य किया जाएगा तथा तकनिकी स्टाफ द्वारा ईवीएम मशीन पर जांच के बाद प्रमाण पत्र अंकित किया जाएगा। उन्होने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जांच को पारदर्शी बनाने हेतु मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्षों को अधिकृत प्रतिनिनियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया है।

कोई टिप्पणी नहीं