बाडमेर, 15 नवम्बर। न्यायमूर्ति एस.एस. कोठारी लोकायुक्त राजस्थान शुक्रवार को बालोतरा आएंगे। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि लोकायुक...
बाडमेर, 15 नवम्बर। न्यायमूर्ति एस.एस. कोठारी लोकायुक्त राजस्थान शुक्रवार को बालोतरा आएंगे।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि लोकायुक्त कोठारी शुक्रवार बालोतरा आएंगे। इस दौरान लोकायुक्त सचिवालय के अधिकारियों द्वारा दोपहर 12 से 1 बजे तक पंचायत समिति बालोतरा के सभाकक्ष में जन साधारण से शिकायते प्राप्त कीे जाएगी। इसके पश्चात् लोकायुक्त कोठारी पंचायत समिति बालोतरा के सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। जिला कलक्टर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को विभाग से संबंधित लोकायुक्त सचिवालय में विचाराधीन, लम्बित प्रकरणों की रिपोर्ट संबंेिधत विभाग को भिजवाने तथा लंबित प्रकरणों की प्रगति सूचना के साथ पंचायत समिति बालोतरा के सभाकक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
कोई टिप्पणी नहीं