बाडमेर, 17 नवंबर। विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रभावी पैरवी एवं पर्यवेक्षण हेतु न्याय विभाग की वेबसाईट लाईट्स सॉफटवेयर पर इन्द्राज एवं अपडेश...
बाडमेर, 17 नवंबर। विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रभावी पैरवी एवं पर्यवेक्षण हेतु न्याय विभाग की वेबसाईट लाईट्स सॉफटवेयर पर इन्द्राज एवं अपडेशन की नवीनतम प्रगति की समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में 28 नवम्बर को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
संबंधित अधिकारियों को लम्बित प्रकरणों एवं वेबसाईट पर प्रदर्शित होने वाले रेड केटेगरी प्रकरणों की अपडेट स्थिति के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। उन्होने बताया कि उक्त बैठक में समीक्षा उपरान्त जिले की सूचना न्याय विभाग द्वारा आगामी 7 दिसम्बर को आयोजित होने वाली वीडियों कांफ्रेन्स में प्रस्तुत की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं