बाड़मेर। युवा कांग्रेस बाड़मेर जैसलमेर सोशल मीडिया प्रभारी हुकम सिंह अजीत ने बताया की लोकसभा अध्यक्ष ठाकराराम माली के नेतृत्व में लोकसभा क्षैत...
बाड़मेर। युवा कांग्रेस बाड़मेर जैसलमेर सोशल मीडिया प्रभारी हुकम सिंह अजीत ने बताया की लोकसभा अध्यक्ष ठाकराराम माली के नेतृत्व में लोकसभा क्षैत्र के युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने नई दिल्ली में देश में आर्थिक अराजकता के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित संसद घेराव के दौरान उग्र प्रदर्शन कर विरोध जताया और गिरफ्तारियां दी।
500 और 1000 रूपये की नोटबंदी को लेकर देश में किसानों, मजदुरों, और विशेषकर गरीबों को आ रही समस्या को लेकर पुरे राष्ट्र में मची हाहाकार और आर्थिक अराजकता के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक अमरिन्दर सिंह राजा और प्रदेश अध्यक्ष विधायक अशोक चाँदना के नेतृत्व में देश भर से आए युवाओं ने हुँकार भरकर उग्र प्रदर्शन कर संसद घेराव किया और संसद थाने में गिरफ्तारियां दी।
इस दौरान प्रदेश सचिव सरपंच जोगेन्द्र प्रजापत, अधिवक्ता फिरोज खान, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा, राजीव ग़ांधी पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक चेतन मेघवाल, महासचिव तोगाराम मेघवाल, जिला परिषद सदस्य ओम भाटिया, पंचायत समिति सदस्य श्रवण पटेल, बायतु विधानसभा महासचिव हेमन्त भाटिया, संजय धारीवाल, युवा नेता दुर्गेश पूनिया, मदन टाक चिलानाडी उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं