Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

जैसलमेर,पुलिस की 72 बिना नम्बरी वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही

-आगे भी जारी रहगा अभियान जारी जैसलमेर। जिले में चौपहियाॅ दूपहिया वाहन चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर, गौरव यादव...

-आगे भी जारी रहगा अभियान जारी
जैसलमेर। जिले में चौपहियाॅ दूपहिया वाहन चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर, गौरव यादव के निर्देशानुसार नरेन्द्रकुमार दवे पुलिस उप अधीक्षक वृत, जैसलमेर के नेतृत्व में 16 से 17 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाया गया उक्त अभियान के तहत भाखरराम उप निरीक्षक प्रभारी यातायात शाखा जैसलमेर, आवड़दान उप निरीक्षक, नरेश कुमार मुख्य आरक्षक व थाना प्रभारी पुलिस थाना कोतवाली, जैसलमेर मय जाब्ता द्वारा सयुक्त रूप से जैसलमेर शहर में 72 बिना नम्बरी वाहन चालको के विरूद्ध एवं 53 अन्य वाहनों के खिलाफ करवाई करते हुए कुल 125 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। शहर में इसी प्रकार बिना नम्बरी  वाहनों की धर पकड़ हेतु अभियान जारी रहेगा। समस्त जिले वासियों से अपील की जाती है कि वह अपने वाहनों पर गाडी के रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखवावे तथा गाडी से सम्बंधित समस्त कागजात अपने साथ रखे तथा यातायात के नियमों का पालन करे।

कोई टिप्पणी नहीं