Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

धोरीमन्ना,नहर में पानी नहीं आने पर,किसानों ने किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

 रिपोर्टर @ दिपक सेवदा बाड़मेर/धोरीमन्ना। केन्द्र सरकार द्वारा 500 और 100 के नोटबंदी के बाद भी किसानों ने रबी फसल की बुवाई के लिए बीज एवं खाद...

 रिपोर्टर @ दिपक सेवदा

बाड़मेर/धोरीमन्ना। केन्द्र सरकार द्वारा 500 और 100 के नोटबंदी के बाद भी किसानों ने रबी फसल की बुवाई के लिए बीज एवं खाद की व्यवस्था तो जैसे तैसे पूरी कर दी। लेकिन नहर में पानी नहीं आने से उपखण्ड क्षेत्र के बोर चारणान,भीमथल, चैनपुरा एवं डबोई ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांवों के सैकड़ौ किसानों की एक और समस्या खड़ी हो गई।

नवंबर महीना बीतने को आया है लेकिन नर्मदा नहर की भदराई वितरिका में पानी की आपूर्ति के लिए क्षेत्र के किसान  पिछले दस दिनों से सुचारू पानी आपूर्ति की मांग कर रहे है,लेकिन नहर विभाग के अधिकारियों के उदासीन रवैये के चलते आज दिन तक  मपानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। मंगलवार को क्षेत्र के बोर चारणान, कोठाला, भदराई, चैनपुरा गांवों के नर्मदा नहर परियोजना के भदराई लिप्ट कैनाल पर सैकड़ौ आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर धरने की चेतावनी दी। बोर चारणान ग्राम पंचायत के सरपंच जयरूप राम भण्डवाला के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले पन्द्रह दिनों से रबी फसल की बुवाई के लिए खेती तैयार करके 500 और 1000 के नोटबंदी के बाद भी जैसे तैसे करके बीज एवं खाद की व्यवस्था तो कर ली। लेकिन अब नहर में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं होने से फसल सिंचाई में देरी हो रही है।

हाईवें जाम करने की दी चेतावनी 

इन गांवों के बीच में से राष्ट्रीय नेशनल हाईवें 15 गुजर रहा है, पिछले दस दिनों से नहर में पानी की आपूर्ति शुरू करनें की मांग के बाद भी पानी नहीं आने पर मंगलवार को सैकड़ौ आक्रोशित किसानों नें भदराई लिप्ट कैनाल पर प्रदर्शन करते हुए कहा अगर समय रहते सुचारू रूप से पानी आपूर्ति नहीं हुई तो हाईवें जाम करके प्रदर्शन एवं धरने की चेतावनी दी।

कोई टिप्पणी नहीं