बाडमेर, 21 नवम्बर। डोडा पोस्त के व्यसनियों को नशा मुक्त किये जाने हेतु 8 दिवसीय डी एडीक्शन केम्प का आयोजन राजकीय चिकित्सालय बाडमेर में 23 से...
बाडमेर, 21 नवम्बर। डोडा पोस्त के व्यसनियों को नशा मुक्त किये जाने हेतु 8 दिवसीय डी एडीक्शन केम्प का आयोजन राजकीय चिकित्सालय बाडमेर में 23 से 30 नवम्बर तक किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुनिल कुमार सिंह बिष्ट ने बताया कि इसी प्रकार 23 से 30 नवम्बर तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुडामालानी, 1 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परेउ एवं राजकीय चिकित्सालय बाडमेर, 10 से 17 दिसम्बर तक राजकीय चिकित्सालय बाडमेर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बायतू, 19 से 26 दिसम्बर तक राजकीय चिकित्सालय बाडमेर तथा प्राािमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाडखा में डी एडीक्शन केम्पों का आयोजन किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं