Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

जालोर शहर में पेयजल सप्लाई 72 से 96 घण्टे के अन्तराल से की जायेगी

जालोर 29 मार्च - जालोर शहर में पेयजल आपूर्ति 48 घण्टे के स्थान पर 72 से 96 घण्टे के अन्तराल से की जायेगी। जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिाकी विभाग...

जालोर 29 मार्च - जालोर शहर में पेयजल आपूर्ति 48 घण्टे के स्थान पर 72 से 96 घण्टे के अन्तराल से की जायेगी।

जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिाकी विभाग के जालोर नगर उपखण्ड सहायक अभियन्ता के.के.माथुर ने बताया कि जालोर शहर में पेयजल आपूर्ति के मुख्य हैड वक्र्स सीडब्लूआर बागोडा रोड पर 24 मार्च से नर्मदा नहर का पानी आगे से नहीं आने के कारण जालोर शहर में पेयजल सप्लाई 48 घण्टे के स्थान पर 72 से 96 घण्टे के अन्तराल से की जायेगी। यह स्थिति नर्मदा के पानी के पुनः शुरू नहीं होने तक रहेगी तथा जब नर्मदा का पानी सुचारू हो जायेगा तब पुनः पेयजल सप्लाई सामान्य कर दी जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं