भैरुसिंह राजपुरोहित उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के संभाग स्तरीय सम्मलेन आयोजन किया गया। गृहमंत्री क...
भैरुसिंह राजपुरोहित
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के संभाग स्तरीय सम्मलेन आयोजन किया गया।
गृहमंत्री कटारिया ने इस सम्मेलन में कांग्रेसी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में इतने घोटाले किए कि लोग खादी पहने नेता चोर समझने लगे।
लेकिन नरेन्द्र मोदी और वसुंधरा राजे की सरकार ने लोगों के इस नजरिए को बदलने में सफलता हासील की है।
शहर के नगर निगम प्रांगण में आयोजित हुए इस सम्मलेन को प्रदेश गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया, युवा मार्चा के राष्ट्रीय महामंत्री नितिन नवीन,प्रदेशाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जोशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
दरअसल, केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के मार्फत आम जन तक पहुंचाने के लिए इस सम्मलेन का आयोजिन किया गया।
सम्मेलन के दौरान पार्टी के नेताओं ने सरकार की ओर से बनाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार और जनता के बीच की कड़ह बनकर इन योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं के संघर्ष से ही आज गांव से लेकर केन्द्र तक भाजपा की सरकार है।
ऐसे में अब जनता के प्रति कार्यकर्ताओं को दायित्व ओर बढ़ जाता है।
जिसे उन्हे पूरा करना होगा. युवा सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएगा: सम्मेलन के दौरान मोर्चा के महामंत्री निविन नवीन ने कहा कि उदयपुर से हुआ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को यह शंखनाद अब पूरे प्रदेश में होगा और युवा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का काम करेगा।
हालाकि अंतिम समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का कार्यक्रम रद्द होने पर युवा कार्यकर्ताओं का निराश होना पड़ा। मोके पर पूछे गये एक प्रशन के जवाब में पत्रकारो को प्रदेशा अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जोशी ने बताया कि जल्द भाजयूमो जिला अध्यक्षो कुछ जिलो में घोषणा आगामी दिनो में कर दी जायेगी।
कोई टिप्पणी नहीं