भैरूसिंह राजपुरोहित जयपुर । आज राजधानी के पिंक सिटी प्रेस क्लब में राजस्थानी भाषा के कथाकार चैन सिंह राजपुरोहित सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस अध...
भैरूसिंह राजपुरोहित
जयपुर । आज राजधानी के पिंक सिटी प्रेस क्लब में राजस्थानी भाषा के कथाकार चैन सिंह राजपुरोहित सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कथा संग्रह अलबाणा पग ( नंगे पैर ) का लोकार्पण समारोह पद्मश्री सी पी देवल द्वारा किया गया।समारोह की अध्यक्षता कथाकार रामपाल सिंह राजपुरोहित द्वारा की गई। समारोह में राजस्थानी भाषा के ख्यातनाम साहित्यकार डॉ.आइदान सिंह भाटी,श्री मालचंद तिवारी,श्री पृथ्वीराज रतनू,शंकर सिंह राजपुरोहित,श्री मोहन सिंह रतनू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मातृभाषा राजस्थानी में कथा साहित्य को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे आगे बढ़ाने की जरूरत बतायी। कथाकार चैन सिंह राजपुरोहित ने अपने पुलिस जीवन के अनुभवों के आधार पर लिखी कहानियों की पृष्ठभूमि बताते हुए कथा "तेरवौ रतन " का वाचन भी किया जिसे उपस्थित श्रोताओं से भरपूर प्रशंसा मिली।
कोई टिप्पणी नहीं