Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

कुमावत भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

 बाड़मेर। भाजपा  के युवा नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य एडवोकेट सवाई कुमावत को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने जिला अध...

 बाड़मेर। भाजपा  के युवा नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य एडवोकेट सवाई

कुमावत को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने

जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। कुमावत के मनोनय से जिले के युवाओं

में खुशियों की लहर छा गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे

को मिठाई खिलाई व पटाखे फौड़कर खुशी का इजहार किया।

सवाई कुमावत ने कहा कि पार्टी ने जो उन पर विश्वास जताया है वे

उस विश्वास पर खरे उतरेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद सवाई कुमावत ने

भाजपा के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर

पूर्व महामंत्री नगर हरीसिंह राठौड़, तनेराजसिंह, महेन्द्र

पुरोहित, भरत शर्मा, नरपत मूढ, पीर मोहम्मद कोटवाल,

कल्याणसिंह वीदावत, रमेशसिंह ईन्दा, प्रहलाद प्रजापत, ओमप्रकाश

शिव, नरपतसिंह माली, मुकेश सेठिया सहित कई लोग उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं