भुवनेश्वर। भारत ने परमाणु क्षमता वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के मिलिट्री बेस पर किया। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के सीनियर ऑफिसर क...
भुवनेश्वर। भारत ने परमाणु क्षमता वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के मिलिट्री बेस पर किया। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के सीनियर ऑफिसर की ओर से दी गई।
सतह से सतह तक मार करने वाली स्वदेश निर्मित इस मिसाइल को भुवनेश्वर से 230 किमी दूर चांदीपुर के निकट इंटीग्रेटिड टेस्ट रेंज से सुबह 10.40 बजे आईटीआर के मोबाइल लांचर के जरिए किया गया।
स्वदेश निर्मित इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।
350 किमी तक मार करने वाली यह मिसाइल 500 किलो ग्राम तक परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम है। इसके भार को 1000 किलोग्राम तक बढ़ाया जा सकता है।
पृथ्वी मिसाइल के परीक्षण के दौरान डीआरडीओ के कई वैज्ञानिक और आईटीआर अधिकारी मौजूद रहे। यह परीक्षण भारतीय सेनाओं के नियमित ट्रेनिंग एक्सरसाइज का हिस्सा था।
कोई टिप्पणी नहीं