Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

ये क्या अपनी गर्लफ्रेंड को ही मारकर खा गया

इंडियाना। अमरीका के इंडियाना में 33 वर्षीय जोसेफ नामक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड ब्लेंटन (44) को मारकर उसका दिल, दिमाग और फेफड़ा खाने के आरोप म...

इंडियाना। अमरीका के इंडियाना में 33 वर्षीय जोसेफ नामक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड ब्लेंटन (44) को मारकर उसका दिल, दिमाग और फेफड़ा खाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि जोसेफ ने गर्लफ्रेंड की हत्या और उसके शरीर के हिस्सों को खाने की बात कबूल कर ली है।पुलिस ने बताया कि ब्लेंटन का कत्ल चाकुओं से गोद कर किया गया। उसकी लाश बाथरूम में एक टेंट से ढकी मिली। पुलिस को घर से खून सने प्लेट मिले हैं। साथ ही शरीर के अंगों को पकाकर खाने के भी सबूत मिले हैं।

यह सब इस ओर इशारा करता है कि जोसेफ ने हत्या के बाद आदमखोरों जैसा व्यवहार करते अपनी मरी हुई गर्लफ्रेंड के शरीर के कई हिस्सों को खाने की कोशिश की। जोसेफ को इससे पहले 1998 में अपनी टीन-एज गर्लफ्रेंड की हत्या में सजा दी जा चुकी है। इसके बाद वह 2012 में जमानत पर जेल से बाहर आया। हालांकि जोसेफ का कहना है कि उसने ऎसा कुछ नहीं किया और पुलिस गलत आदमी समझ कर उसे उठा लाई है।

कोई टिप्पणी नहीं